Share on WhatsApp

बीकानेर: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, टायर जलाकर जताया विरोध

बीकानेर: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, टायर जलाकर जताया विरोध

बीकानेर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध जताया और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल, महापौर अनिल कल्ला तथा कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्नोई धर्मशाला से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची संशोधन को लेकर विरोध दर्ज कराया।देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर करोड़ों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है। सिहाग ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी चिंताजनक है।कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के दल मतदाता सूची में नाम हटाए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं और इसे लेकर चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे इसी मुद्दे के समर्थन में बीकानेर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं देते तब हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

*बाइट बिशना राम सिहाग, कांग्रेस देहात अध्यक्ष।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com