बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्यवाही,2 किलो 409 ग्राम अफीम,लाखों की नकदी के साथ एक आरोपी पकड़ा
बीकानेर। प्रदेशभर में पुलिस की नाकाबंदी और विशेष चेकिंग अभियान के बीच बीकानेर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है नाल थाना पुलिस ने एसपी मृदुल कच्छवा के निर्देशन में नेशनल हाईवे-11 पर एक स्विफ्ट कार से 2 किलो 409 ग्राम अवैध अफीम और 1 लाख 38 हजार 560 रुपये बरामद किए हैं पुलिस ने कार सवार संदीप नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है
दरअसल पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरे प्रदेश में A श्रेणी की नाकाबंदी की गई इस दौरान अवैध हथियारों, मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी पर विशेष नजर रखी गई। लंबी दूरी से आने वाले यात्री वाहनों, ओवरलोड वाहनों और तीर्थयात्रियों से भरे वाहनों की भी जांच की गई
इसी नाकाबंदी के दौरान बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने NH-11 पर स्विफ्ट कार को रुकवाया। तलाशी में 2 किलो 409 ग्राम अवैध अफीम और 1 लाख 38 हजार 560 रुपये बरामद हुए पुलिस ने संदीप पुत्र हनुमानाराम, निवासी 20 पीएसडी गौड़ू, थाना बज्जू को गिरफ्तार किया है
यह कार्रवाई एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ प्रहलादराय के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में की गई। वहीं आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में पूरे रेंज में पुलिस अधिकारी और जवान विशेष निगरानी में जुटे रहे।
बाईट – विकास बिश्नोई नाल थानाधिकारी