Share on WhatsApp

बीकानेर: सरपंच चुनाव में अपनी पत्नी का प्रचार कर रहा था रोहित गोदारा का गुर्गा, पुलिस ने मंडावा से दबोचा

बीकानेर: सरपंच चुनाव में अपनी पत्नी का प्रचार कर रहा था रोहित गोदारा का गुर्गा, पुलिस ने मंडावा से दबोचा

बीकानेर। संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटगेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी रोहित गोदारा के सहयोगी शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया है। डीएसटी बीकानेर और मंडावा पुलिस के सहयोग से हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को उस वक्त दबोचा, जब वह अपनी पत्नी के सरपंच चुनाव के प्रचार में जुटा हुआ था। इस कार्रवाई का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि जिस दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, उसी चुनाव में उसकी पत्नी मंजू कंवर 600 से अधिक वोटों से सरपंच का चुनाव जीत गईं। सीओ सदर अनुज डाल ने बताया कि शिवराज सिंह लंबे समय से संगठित अपराध के मामले में वांछित था। उस पर रंगदारी वसूली, फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने सहित कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। बीकानेर के अलावा राजस्थान के अन्य जिलों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। वह गिरोह बनाकर संगठित अपराध करने और रोहित गोदारा के गिरोह के लिए काम करने का आरोपी है।एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर का भी सहयोग रहा। कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी और उनकी टीम ने डीएसटी बीकानेर व मंडावा पुलिस के साथ समन्वय बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ में रोहित गोदारा गिरोह के नेटवर्क, रंगदारी वसूली और संगठित अपराध से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com