![](https://www.voiceofbikaner.com/wp-content/uploads/2024/03/25X16_Bikaner-Electricity_BKESL_page-0001.jpg)
बीकानेर। जिले के दंतोर थाना क्षेत्र में पशु के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है।आवारा बछड़े पर कुल्हाड़ी से वार कर बुरी तरीके से बछड़ा बुरी तरह घायल है। इस सम्बंध में दंतौर थाने में कृष्ण कुमार मेघवाल ने मलकीत सिंह पुत्र थमन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना ढ़ाणी मलकीत सिंह चक 1 एमटीएम में सुबह सात बजे की हे। इस सम्बंध में प्राथी ने बताया कि आरोपी ने अपनी ढ़ाणी में पहले तो एक बछड़े को पेड़ से बांध दिया ओर उसके बाद उस पर कुल्हाड़ी से वार कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।