Share on WhatsApp

बीकानेर: होटल के लॉकर से 28 लाख रुपए गायब,सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बीकानेर: होटल के लॉकर से 28 लाख रुपए गायब,सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र स्थित राज विलास होटल के बार से 28 लाख रुपए की नकदी गायब होने के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पांच अक्टूबर की रात हुई इस घटना के फुटेज में अंधेरे के बीच दो युवक बैग लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। होटल के मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने होटल में काम करने वाले दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल मैनेजर नानूराम मेघवाल ने सदर थाने में दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि जयप्रकाश और नितेश कुमार होटल के बार में काम करते हैं। पांच अक्टूबर की रात करीब 11:10 बजे वह बार और काउंटर की चाबियां देकर घर चले गए थे। अगले दिन छह अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे होटल पहुंचने पर उन्होंने कर्मचारियों से बार की चाबी मांगी, लेकिन बताया गया कि दोनों कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए थे।रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजर ने बार और स्टाफ रूम में चाबी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में बार की जांच करने पर चाबी वहीं पड़ी मिली। इसके बाद लॉकर चेक किया गया तो उसमें रखी करीब 28 लाख रुपए की नकदी गायब मिली। मैनेजर ने तत्काल होटल मालिक को घटना की जानकारी दी।घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देर रात दो युवक बैग लेकर जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मैनेजर नानूराम की रिपोर्ट के आधार पर जयप्रकाश और नितेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई वेदपाल कर रहे हैं। पुलिस फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com