Share on WhatsApp

सियाळो खाटू भलो, ऊनाळो अजमेर, नागौर नित रो भलो… सावण बीकानेर

बीकानेर। वेद पुराणों में सावन माह में शिव भक्ति का विशेष महत्व बताया गया है। श्रावण मास भगवान शंकर की पुजा-अर्चना को समर्पित है। आस्थावान श्रद्धालु भगवान शिव को रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक कर रिझाते हैं।सावन के पहले सोमवार पर कल शिवालयों में भक्ति की सरिता बहेगी। मंदिरों में पूजन-अभिषेक के आयोजन होंगे।सावन के पहले सोमवार पर कल बीकानेर शहर के शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज रहेगी। दर्शनार्थियों का तांता सुबह से लगा रहेगा। दिनभर पर पूजन-अभिषेक का सिलसिला जारी रहेगा। शहर के काशी-विश्वनाथ मंदिर, हर्षोल्लाव स्थित अमरेश्वर महादेव, महानंद, धरणीधर, मार्केण्डेय, भूतनाथ, बारह महादेव, जनेश्वर, रंगोलाई स्थित रामेश्वर महादेव सहित मंदिरों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और पूजन के आयोजन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *