Share on WhatsApp

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज पहुंची बीकानेर, कहा-जीरो टॉलरेंस के साथ काम करेगा आयोग

बीकानेर। महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंची।प्रदेश में महिला अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी को भाजपा के आरोपों को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष रियाज ने भाजपा को महिला अपराध पर घरेते हुए कहा कि भाजपा हम पर आरोप लगाने से पहले कठुआ, उन्नाव, हाथरस की घटनाओं पर भी कुछ बोले। महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे अपराधो को लेकर जागरुक करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीडन के जो भी लंबित मामले हैं, उनका अधिकारियों के सामने ही सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती गुरुवार को बीकानेर पहुंची। इस दौरान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में आयोग जीरो टॉलरेंस के साथ काम करेगा। प्रदेश में किसी भी परिवादी महिला को कोई दिक्कत नही हो उसके लिए हम कृत संकल्प है।परिवादीया के थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद संबंधित थाने सात दिन मैं वस्तुस्थिति की जानकारी ली जाती है। मामले की जांच कर आगामी करवाही के लिए अधिकारियों को पाबंद किया गया है, ताकि आधी आबादी को न्याय मिल सके।महिलाओं को उनके हकों के प्रति जागरूक करने के लिए खास प्रयास किए जाएंगे।पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार और उत्पीड़न के मामलों पर गहराई तक जाकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभी संभाग मुख्यालयों पर जनसुनवाई की जा रही है। बाद में जिला मुख्यालयों पर दो दिन जनसुनवाई करेंगे। महिला आयोग के अध्यक्ष होने के नाते वह राजस्थान के हर जिले में जाएंगी उन्होंने कहा कि जो भी मामले पेंडिंग हैं, अधिकारियों के सामने उनकी सुनवाई कर उनका निस्तारण कराया जाएगा।घरेलू हिंसा, संपत्ति दहेज उत्पीड़न के मामले में महिला आयोग महिलाओं की मदद करेगा।इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मेघा रतन और बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक कविता स्वामी मौजूद रही। सर्किट हाउस पहुंचने पर रिहाना रियाज का यशपाल गहलोत,राजकुमारी व्यास, शिव शंकर बिस्सा,मनोज व्यास,नितिन वत्सस,मौला बख्श,संतोष प्रजापत,आशा स्वामी,मनोज चौधरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *