Share on WhatsApp

कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने सचिन पायलट से की मुलाकात

कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने सचिन पायलट से की मुलाकात

बीकानेर। कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने शनिवार को जयपुर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।मुलाकात के दौरान अरुण व्यास ने सचिन पायलट को बीकानेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों तथा आमजन की भावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बीकानेर में सभी वर्गों के लोग सचिन पायलट के दौरे का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और उनके आगमन को लेकर व्यापक उत्साह बना हुआ है।अरुण व्यास ने बताया कि सचिन पायलट देशभर में विभिन्न वर्गों के बीच लोकप्रिय नेता हैं तथा राजस्थान के हर क्षेत्र में उनके समर्थक मौजूद हैं। उन्होंने पायलट से बीकानेर दौरे का अनुरोध करते हुए कहा कि उनके आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।

इस पर सचिन पायलट ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए शीघ्र ही बीकानेर दौरे का आश्वासन दिया। उनके इस आश्वासन से बीकानेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com