Share on WhatsApp

बीकानेर: साइबर क्राइम, गैंगस्टर और ड्रोन से तस्करी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती: एडीजीपी जोसेफ

बीकानेर: साइबर क्राइम, गैंगस्टर और ड्रोन से तस्करी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती: एडीजीपी जोसेफ

बीकानेर। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के ग्राउंड में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों ने अनुशासन, एकरूपता और शानदार कदमताल के साथ अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। समारोह में एडीजीपी बीजू जॉर्ज जोसेफ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा और बीएसएफ के डीआईजी अजय लूथरा सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान जवानों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखे कौशल, शारीरिक दक्षता और अनुशासित कार्यशैली का परिचय दिया। परेड निरीक्षण, मार्चपास्ट और पुलिस सेवा के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की शपथ समारोह के प्रमुख आकर्षण रहे। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पुलिस सेवा में नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे जवानों के लिए यह समारोह एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा।मुख्य अतिथि एडीजीपी बीजू जॉर्ज जोसेफ ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के अनुशासन, समर्पण और आपसी तालमेल की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस के सामने साइबर क्राइम, गैंगस्टर गतिविधियों और सीमा पार से ड्रोन के जरिए होने वाली ड्रॉपिंग जैसी कई नई चुनौतियां हैं। इनसे निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कता, तकनीकी दक्षता और प्रभावी कार्यप्रणाली के साथ काम करना होगा। उन्होंने बदलते अपराधों के स्वरूप के अनुरूप पुलिस को तैयार रहने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आधुनिक चुनौतियों का सामना करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

एडीजीपी जोसेफ ने सोशल पुलिसिंग को पुलिस व्यवस्था का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान आमजन के साथ अच्छा व्यवहार करने और बेहतर संवाद स्थापित करने की सीख भी दी जा रही है। पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करना जरूरी है, ताकि आम नागरिक सहजता से अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचा सकें।दीक्षांत परेड ने पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को प्रदर्शित किया।

*बाइट बीजू जॉर्ज जोसेफ, एडीजीपी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com