बीकानेर। श्री अखिल रावणां राजपूत सेवा संस्थान, बीकानेर की ओर से सर्किट हाउस के सामने स्थित गांधी पार्क परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। संस्थान के संभाग प्रवक्ता कर्णपाल सिंह दहिया ने बताया कि कार्यक्रम जिलाध्यक्ष मल सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
बैठक के दौरान नव नियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश संरक्षक प्रताप सिंह बड़गुजर का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
जिलाध्यक्ष मल सिंह चौहान ने समाज के सभी लोगों से आगामी जाति जनगणना में जाति के कॉलम में “रावणा राजपूत” अंकित करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सही जातीय पहचान दर्ज होना समाज के हित में महत्वपूर्ण है।बैठक में नरपत सिंह दहिया, भंवर सिंह तंवर, कर्णपाल सिंह दहिया, प्रेम सिंह मेड़तिया, प्रदीप सिंह रुपावत, प्रताप सिंह बड़गुजर, दिलीप सिंह गोड़ एवं अभिजीत सिंह दहिया सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संस्थान के संरक्षक ओम सिंह पंवार ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।