Share on WhatsApp

बीकानेर:शहर के विभिन्न मोहल्लों में विधि विधान से हुआ थम्भ पूजन

बीकानेर।होली की कई परम्पाएं ऐसी है जिनका निर्वहन आज भी भीतरी परकोटे में किया जाता है। शहर में होली का आगाज शाकद्विपीय समाज नागणेचीजी माता के पूजन के साथ हो गया। होलाष्टक से पूरे सप्ताह तक शहर पूरी तरह से होली की मस्ती से सरोबार रहेगा। इसी दौरान कई कार्यक्रम में होंगे। इसके तहत शहर के विभिन्न मोहल्लों में थम्ब पूजन किया गया। इसका श्रीगणेश शुक्रवार को मरुनायक चौक से हो गया।शहर के लालाणी व्यासों,चौथाणी ओझाओं,कींकाणी व्यासों के चौक, सुनारों की गुवाड़ में मंत्रोचार और विधि विधान से थम्ब पूजन किया गया। लालाणी व्यास चौक में थंब पूजन के दौरान जेपी व्यास ने थम्ब पूजन के महत्व और परम्परा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ना केवल शहर बल्कि पूरे देश में होली का पर्व सुख-शांति से मनाया जाए, सभी लोग सुख-मंगलमय रहे, इसकी कामना से त्योहार से पहले यह थम्ब स्थापित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *