बीकानेर:दर्दनाक हादसा, डिग्गी में डूबने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।जानकारी के अनुसार हादसा 04 एडब्ल्यूएम क्षेत्र में हुआ। यहां डिग्गी में डूबने से एक लड़की सहित चार बच्चों की जान चली गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय मुकेश, 18 वर्षीय निर्मल, मनोज और 13 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश और कालू दो भाई हैं तथा मृतक उन्हीं की संतानें थीं।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डिग्गी में एक बच्चे के डूबने पर अन्य उसे बचाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में चारों की जान चली गई। एक ही परिवार के चार बच्चों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।