Share on WhatsApp

बीकानेर:  ज्वैलर्स की दुकान में बड़ी सेंधमारी, लाखों के जेवरात पार, सीसीटीवी आया सामने

बीकानेर: ज्वैलर्स की दुकान में बड़ी सेंधमारी, लाखों के जेवरात पार, सीसीटीवी आया सामने

बीकानेर। शहर में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। जस्सूसर गेट क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित पीआर ज्वैलर्स की है। चोर दुकान के पीछे की तरफ से सेंध लगाकर अंदर घुसे और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर दुकान से करीब 380 ग्राम सोना, एक किलो से अधिक चांदी, 5 से 6 लाख रुपए कीमत के नगीनों के साथ करीब 50 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक नजर आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।दुकान संचालक राजेश कुमार के अनुसार उनकी दुकान में वर्ष 2020 में भी चोरी की वारदात हो चुकी है। एक बार फिर दुकान को निशाना बनाए जाने से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com