Share on WhatsApp

बीकानेर:खाना बनाते समय झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। नया शहर थाना इलाके के रामपुरा इलाके में पांच जनवरी खाना बनाते समय झुलसी महिला ने आज सुबह पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा बस्ती गली नंबर 18 की रहने वाली निवासी कंचन पांच जनवरी को घर में खाना बनाते समय साड़ी में आग लगने से झुलस गई थी। परिजन तुरंत कंचन को पीबीएम अस्पताल ले गए अस्पताल में काफी दिनों तक चले इलाज के बाद कंचन को छुट्टी दे दी गई लेकिन शरीर में पड़े घावों के कारण शरीर में इंफेक्शन फैल गई था।परिजन कंचन देवी को छह फरवरी को फिर अस्पताल में भर्ती करवाया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान कंचन देवी की मृत्यु हो गई। नया शहर पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *