Share on WhatsApp

बीकानेर: शटडाउन के बावजूद चालू हुई 11 हजार केवी लाइन, करंट ने छीनी युवक की जिंदगी

बीकानेर: शटडाउन के बावजूद चालू हुई 11 हजार केवी लाइन, करंट ने छीनी युवक की जिंदगी

बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा डेली तलाई जीएसएस में हुआ, जहां युवक 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट ठीक कर रहा था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान शटडाउन लिया हुआ था, लेकिन इसी बीच अचानक किसी ने बिजली की लाइन चालू कर दी। इससे लाइन में दौड़े करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान हनुमान नगर निवासी जानूराम पुत्र मूलाराम नायक के रूप में हुई है। हादसा डेली तलाई के पुनिया फांटे के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि जानूराम परिवार में इकलौता कमाने वाला बेटा था। उसकी असमय मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com