Share on WhatsApp

बीकानेर: सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल, आयुक्त-उपायुक्त के कक्ष के बाहर डाला कचरा

बीकानेर: सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल, आयुक्त-उपायुक्त के कक्ष के बाहर डाला कचरा

बीकानेर। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षदों का आक्रोश शुक्रवार को एक बार फिर नगर निगम में फूट पड़ा। पिछले तीन दिनों में दूसरी बार कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने निगम में विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आयुक्त और उपायुक्त के कक्ष के बाहर कचरा डालकर अपना विरोध जताया।कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जब शहर के गली-मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं और नियमित रूप से कचरे का उठाव नहीं हो रहा है, तो निगम प्रशासन को भी इस समस्या की गंभीरता का एहसास होना चाहिए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि लगातार विरोध और शिकायतों के बावजूद सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान निगम अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी नाराजगी जताई गई। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर इतना विरोध होने के बावजूद अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इस बीच निगम आयुक्त के कार्यालय में मौजूद नहीं होने की बात भी सामने आई।कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन को सोमवार तक सफाई व्यवस्था सुचारू करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय तक हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। इसके तहत शहरवासियों से समर्थन की अपील कर सफाई व्यवस्था के मुद्दे को जनआंदोलन बनाया जाएगा। साथ ही बीकानेर बंद का आह्वान करने की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com