Share on WhatsApp

राहुल गांधी के निलंबन का मामला: विरोध में कांग्रेस के सत्याग्रह के दौरान कार्यकर्ताओं पर बर्र का हमला,मची भगदड़, देखें वीडियो

 

बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गांधी पार्क में चल रहे सत्याग्रह में उस समय भगदड़ मच गई जब सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्र के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे। दरअसल राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में बीकानेर में आज कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय गांधी पार्क में सत्याग्रह पर बैठे थे। इसी दौरान पास ही पेड़ पर लगा बर्र का छत्ता टूट गया और बर्र ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई।इस दौरान बर्रों ने कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं को ने काट लिया। जिससे चलते कई लोग दर्द से कराहते दिखें। अचानक हुए इस हमले के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को वहां से बड़ी मुश्किल से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *