Share on WhatsApp

बीकानेर: ट्रेलर दिखाने वाले अपराधी हुए पस्त,पुलिस की गिरफ्त में आते ही  निकली सारी हेकड़ी

बीकानेर: ट्रेलर दिखाने वाले अपराधी हुए पस्त,पुलिस की गिरफ्त में आते ही निकली सारी हेकड़ी

  1. बीकानेर। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर स्टाइल वीडियो, खुलेआम धमकियां, गाड़ी में आग और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश, लेकिन जैसे ही ये बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आए सभी की पूरी हेकड़ी हवा हो गई। जिस अंदाज में आरोपियों ने ये सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है लिखकर गाड़ी में आग लगाकर खौफ पैदा करने की कोशिश की थी, उसी मामले में गिरफ्तारी के बाद तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आई। पुलिस पकड़ में आए आरोपी बेहद पस्त और टूटे हुए दिखाई दिए। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि कुछ आरोपी लंगड़ाते हुए चलते नजर आए। सोशल मीडिया पर खुद को खौफ का दूसरा नाम बताने वाले बदमाश पुलिस के इलाज के बाद भयभीत होकर पुलिस के डरें-डरे से चलते नजर आए।बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोप है कि पहले युवक के साथ मारपीट और लूट की गई, फिर उसकी गली में खड़ी कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर घर जलाने तक की धमकी दी गई।मामला सामने आने के बाद एसपी मृदुल कच्छावा ने इसे गंभीरता से लिया और व्यास कॉलोनी थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जयनारायण व्यास कालोनी थानाधिकारी विक्रम तिवारी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरि सिंह उर्फ जेठू सिंह, ललित नायक, श्रीराम उपाध्याय और नारायण उर्फ अजय को गिरफ्तार कर लिया है।जिस अंदाज में आरोपियों ने सोशल मीडिया पर खुद को खौफ का दूसरा नाम बताने की कोशिश की थी, पुलिस कार्रवाई के बाद वही आरोपी हौसले टूटे हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com