Share on WhatsApp

बीकानेर: गली में खड़ी कार फूंकी, वीडियो बनाकर दी खुलेआम धमकी ये तो ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी

बीकानेर: गली में खड़ी कार फूंकी, वीडियो बनाकर दी खुलेआम धमकी ये तो ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी

बीकानेर ।अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं, इसका खौफनाक नजारा उस वक्त देखने को मिला जब खुद को मोनू गैंग का सदस्य बताने वाले कुछ बदमाशों ने एक गली में खड़ी कार को निशाना बनाकर पहले उसमें जमकर तोड़फोड़ की और फिर आग के हवाले कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि बदमाशों ने पूरी वारदात का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर खुलेआम धमकी भी दे डाली।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बदमाश आगजनी और उत्पात मचाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ लिखा गया *ये सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म आगे दिखाएंगे*। इस पोस्ट के सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला पैसों के लेन-देन और आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।पुलिस अब वायरल वीडियो, सोशल मीडिया अकाउंट्स और गैंग से जुड़े संदिग्ध युवकों की पहचान में जुटी है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com