बीकानेर : मामूली बात पर चाकूबाजी, युवक की पीठ पर किए दो वार
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। लाल गुफा, मोदी श्मशान के पास हुई इस घटना में मोहम्मद साजिद (23) पुत्र मोहम्मद रजाक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद के बाद उसके पड़ोसी अयान धोबी ने पीठ पर चाकू से दो वार किए गए।घायल युवक हाल कादरी कॉलोनी निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।