Share on WhatsApp

बीकानेर: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने की लाखों चोरी, सीसीटीवी आया सामने

बीकानेर: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने की लाखों चोरी, सीसीटीवी आया सामने

बीकानेर। जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं और अब चोर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनते नजर आ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि आए दिन हो रही सेंधमारी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला बीछवाल थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी का है, जहां अज्ञात चोर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर से लाखों रुपए की नकदी पार कर ले गए।जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी महबूब अपनी पत्नी के साथ गुरुवार शाम बाजार गए हुए थे। कुछ देर बाद जब दोनों वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मुख्य दरवाजे का ताला गायब था और घर के अंदर रखी लाखों की नकदी भी साफ हो चुकी थी।पीड़ित महबूब ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हाल ही में एक जमीन बेचकर करीब 6 लाख रुपए घर में निवेश के लिए रखे थे, जबकि करीब 5 लाख रुपए उनकी सेवानिवृत्ति के बाद बची रकम थी। चोर करीब 10 से 12 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए।प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश छत की खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए और बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम देकर निकल गए। खास बात यह है कि पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बीछवाल थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने शहरवासियों की नींद उड़ा दी है। लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब सूने मकानों को मिनटों में निशाना बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com