डॉ. अबरार अहमद पंवार ने सीएमएचओ का कार्यभार संभाला
सीएमएचओ के रूप में डॉ. एम.अबरार पंवार ने गुरुवार को सुबह पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों व स्टाफ ने डॉ. पंवार का स्वागत व अभिनंदन किया। बुधवार श्याम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ग्रुप 2 एवं पंचायती राज विभाग की संयुक्त शासन सचिव निमिषा गुप्ता द्वारा जारी आदेश अनुसार आवश्यकता को देखते हुए लोकहित में उक्त स्थानांतरण एवं पद स्थापन की सूची जारी की गई है। बता दें कि डॉ. अबरार इससे पहले फोर्ट डिस्पेंसरी में चिकित्सा अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। उससे पहले डॉ. पंवार अणचाबाई अस्पताल में अर्से तक चिकित्सा अधिकारी पद पर रहे।