बीकानेर: शहर के इन इलाकों में कल रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव के लिए 5 अगस्त को शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह साढ़े छ: बजे से साढ़े नौ बजे तक बिजली कटौती रहेगी। जिसमें वल्लभ गार्डन ब्लॉक आई, जे, के, सुभाष रोड, झूले वाली गली, माजीसा मंदिर के पास, भादू मार्केट, एफसीआई गोदाम के पीछे, ओमजी चक्की के पास, गणगौर स्कूल के पास, बंगलानगर क्षेत्र शामिल हैं।