Share on WhatsApp

बीकानेर: युवक झूला फांसी के फंदे पर, सुसाइड नोट भी मिला पुलिस कर रही जांच

बीकानेर: युवक झूला फांसी के फंदे पर, सुसाइड नोट भी मिला पुलिस कर रही जांच

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक सुनील स्वामी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।सुनील ने देर रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। सुबह जब परिजनों कमरा खोलना चाहा तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया बड़ी मशक्कत के बाद कमरा खोलकर देखा तो अंदर सुनील को फांसी पर लटका हुआ था। परिजन तुरंत सुनील को पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नयाशहर पुलिस भी देर रात पीबीएम अस्पताल पहुंची। उसका शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के परिजनों नयाशहर थाने में पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। शव भी लेने से इनकार कर दिया गया।मृतक के परिजनों ने सुनील के ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन इसमें क्या लिखा है इसके बारे में पुलिस कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर रहीं हैं।थानाधिकारी वेद प्रकाश शिवराण से बातचीत के बाद परिजनों ने दोपहर में मोर्चरी से शव लिया। पुलिस मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *