Share on WhatsApp

बीकानेर: शादी की खुशियां पड़ी फीकी,मिठाई खाने से एक दर्जन लोग बीमार,

बीकानेर: शादी की खुशियां पड़ी फीकी,मिठाई खाने से एक दर्जन लोग बीमार,

बीकानेर। शहर में एक विवाह समारोह के दौरान मिठाई खाने के बाद करीब 20 लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। इनमें एक ही परिवार के 13 सदस्य शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार राधाकिशन कॉलोनी निवासी एक परिवार में 22 जुलाई को विवाह समारोह होना है। इसी सिलसिले में घर पर कार्यक्रम चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि सुजानदेसर स्थित दुकान) से चमचम मिठाई मंगवाई गई थी। देर रात परिवार के लोगों ने छेने से बनी यह मिठाई खाई, जिसके कुछ समय बाद कई लोगों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी।

देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल के एचआई वार्ड में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हुई।मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि प्रभावित सभी लोग राधाकिशन कॉलोनी के निवासी हैं और प्राथमिक तौर पर मिठाई खाने के बाद फूड पॉइजनिंग जैसी स्थिति सामने आई है। अस्पताल में भर्ती मुकेश, बाबूलाल, देवीलाल, बद्रीलाल,राजू देवी,मनीषा ,मोनू,नीलम,लक्ष्मण ,गुड्डू,आरती, भोजराज का उपचार जारी है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिठाई के नमूने लेकर उनकी जांच कराई जा सकती है, ताकि बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार की खुशियां चिंता में बदल गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com