Share on WhatsApp

बीकानेर : शहर में फिर  चाकूबाजी,  दो युवक घायल, सदर थाना इलाके की घटना

बीकानेर : शहर में फिर चाकूबाजी, दो युवक घायल, सदर थाना इलाके की घटना

बीकानेर शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने सनसनी फैला दी। शुक्रवार शाम सुभाषपुरा सर्किल पर हुई चाकूबाजी की वारदात में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार, घायलों को तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में एक की पहचान असलम के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल चाकूबाजी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।शहर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं से आमजन में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com