Share on WhatsApp

बीकानेर : ट्रिपल मर्डर से सनसनी,रिश्ते की बात पर खूनी संघर्ष,मामा-भांजा सहित तीन की हत्या

बीकानेर : ट्रिपल मर्डर से सनसनी,रिश्ते की बात पर खूनी संघर्ष,मामा-भांजा सहित तीन की हत्या

बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खारवाली के सुरजनवाली गांव में मंगलवार को ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई। लड़की के रिश्ते को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सत्तासर क्षेत्र में लड़की के रिश्ते की बात को लेकर मामा-भांजा पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान हुए हमले में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो व्यक्ति खारवाली गांव तथा एक व्यक्ति सुरजनवाली गांव का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला वृत्ताधिकारी आकांक्षा चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त जाब्ता तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। मृतकों की पहचान करीम खां बिंदू खां,अली शेर के रुप में हुई हैं।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला लड़की के रिश्ते को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि संघर्ष के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com