Share on WhatsApp

बीकानेर: 15 दिन मौत से लड़ता रहा इंजीनियर,आखिरी वीडियो ने खोली प्रताड़ना की परतें,अब कंपनी प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज

बीकानेर: 15 दिन मौत से लड़ता रहा इंजीनियर,आखिरी वीडियो ने खोली प्रताड़ना की परतें,अब कंपनी प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज

बीकानेर। स्मार्ट मीटर कंपनी में कार्यरत इंजीनियर लक्ष्मण सिंह राठौड़ करीब पंद्रह दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। इस दौरान उसने कंपनी प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए, लेकिन पुलिस स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उसकी मौत के बाद सामने आए एक वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।मृत्यु से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में लक्ष्मण सिंह ने कंपनी के जीएम नीतीश कुमार और कर्मचारी अखेराज पर लगातार प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इस घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि इंजीनियर द्वारा लगाए गए आरोपों पर समय रहते गंभीरता से कार्रवाई की जाती तो शायद यह दुखद स्थिति पैदा नहीं होती।इधर, इंजीनियर की मौत के बाद साथी कर्मचारियों और भारतीय मजदूर संघ (भामसं) के पदाधिकारियों ने पीबीएम अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। मामले ने अब जिले में तूल पकड़ लिया है तथा सभी की निगाहें पुलिस और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com