Share on WhatsApp

बीकानेर: पूर्व राजमाता की अंतिम यात्रा में उमड़े शहरवासी, पारम्परिक रूप से हुआ अंतिम संस्कार

बीकानेर। राजपरिवार की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई। राजमाता को उनकी पौत्री विधायक सिद्धि कुमारी ने मुखाग्नि दी। शनिवार सुबह उनके निधन की खबर के बाद बीकानेर में शोक व्याप्त हो गया। रविवार को पूर्व राजमाता के पार्थिव शरीर को देवी कुंड सागर स्थित राज परिवार के विश्राम स्थल पर अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व राजमाता के अंतिम दर्शन करने के लिए जूनागढ़ किले से सागर तक लोगों की भीड़ जुटी। रास्ते में उनकी शव यात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर रियासत की अंतिम राजमाता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पारिवारिक लोग भी साथ थे। साथ ही बड़ी संख्या में राजनेता व शहर के गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। इससे पहले राजमाता की अंतिम यात्रा जूनागढ़ किले से रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। पूर्व राजमाता के अंतिम यात्रा जिसमें शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़, नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, देवी सिंह भाटी, आदि मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने उनके निधन को बीकानेर के लिए बड़ी क्षति बताया। इसके अलावा पूर्व राजमाता को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *