Share on WhatsApp

बीकानेर:आज से नियमित काम पर लौटे रेजिडेंट डॉक्टर्स,मरीजों को मिली राहत

बीकानेर:आज से नियमित काम पर लौटे रेजिडेंट डॉक्टर्स,मरीजों को मिली राहत

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर्स की आज से नियमित सेवाएं शुरु हो गई। अपनी 7 सूत्रीय मांगों को मनवाने के लिए बीते 5 दिन से रेजिडेंट डॉक्टर्स 2 घंटे कार्य बहिष्कार कर रहे थे। जिसके चलते ओपीडी में दिखाने आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आखिर अब जाकर सरकार और रेजिडेंट डॉक्टर्स के बीच मांगे मानने पर सहमति बनी है। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनने के बाद कार्य बहिष्कार की घोषणा वापस ले ली है। जानकारी के अनुसार विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुए समझौते के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स के चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत सर्विस ब्रॉड को प्रवेश बेच 2020-21 और प्रवेश बेच 2021-22 के लिए शीतलता प्रदान की गई है। वहीं ब्रॉड राशि 10 लाख रुपए और समयावधि 2 वर्ष किए जाने पर भी सहमति बनी है। इसके बाद से डॉक्टर आज फिर से नियमित रूप से अपनी सेवाएं देने को राजी हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *