Share on WhatsApp

बीकानेर: 5 करोड़ दो वरना अंजाम भुगतो, कारोबारी को आया धमकी भरा वॉयस मैसेज

बीकानेर: 5 करोड़ दो वरना अंजाम भुगतो, कारोबारी को आया धमकी भरा वॉयस मैसेज

बीकानेर। शहर के एक व्यवसायी से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में धर्मनगर द्वार निवासी जुगल नारायण ने नयाशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के नाम पर धमकी देकर फिरौती मांगने का आरोप लगाया गया है।पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार 26 सितंबर को शाम करीब 4:52 बजे वीरेंद्र चारण के नाम से संचालित एक विदेशी नंबर वाली व्हाट्सऐप आईडी से जुगल नारायण के मोबाइल पर करीब एक मिनट का वॉयस कॉल आया। इसके कुछ मिनट बाद शाम 4:55 बजे 57 सेकंड का वॉयस मैसेज भेजा गया, जिसमें कथित रूप से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई।

परिवादी का आरोप है कि कॉल करने वाले ने स्वयं को एक संगठित गैंग से जुड़ा बताते हुए गैंग के नाम पर लोगों में भय का माहौल बनाकर वसूली करने की बात कही। घटना के बाद व्यवसायी ने पुलिस की शरण लेते हुए मामला दर्ज करवाया।नयाशहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी सुरजीत कुमार कर रहे हैं। पुलिस व्हाट्सऐप कॉल, विदेशी नंबर, वॉयस मैसेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

बाइट सुरजीत सिंह,नयाशहर सीआई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com