बीकानेर। नया शहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआँ इलाके में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने मोहल्ले में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान हंगामा और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। वहीं मौके पर फायरिंग होने की भी सूचना सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही पुरानी रंजिश इस विवाद की वजह बनी।