Share on WhatsApp

बीकानेर: बीच सड़क महाभारत! कार सवारों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

बीकानेर: बीच सड़क महाभारत! कार सवारों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

बीकानेर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह घटना पूगल रोड स्थित ऊन मंडी के सामने की है, जहां कार चालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।वीडियो में सड़क पर लोगों को एक-दूसरे पर घूंसे बरसाते और हंगामा करते देखा जा सकता है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद कार सवारों के बीच हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और वास्तव में किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर इसे बीकानेर की ऊन मंडी के सामने हुई घटना बताकर साझा किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन या पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com