Share on WhatsApp

बीकानेर: चाइनीज मांझे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 39 गेडी जब्त, आरोपी फरार

बीकानेर: चाइनीज मांझे पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 39 गेडी जब्त, आरोपी फरार

बीकानेर। चायनीज मांझे की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गोगागेट क्षेत्र में गफूर बस्ती स्थित लाल गुफा रोड पर मोहम्मद अजीज के मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को कुल 29 गेडी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य कार्यवाही में पुलिस ने रंगारो के मोहल्ले से एक युवक को चायनीस मांझा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चायनीज मांझे की 10 गेडी जब्त की है। थानाधिकारी सविता डाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाल गुफा इलाके की गफूर बस्ती मैं अब्दुल गफूर नामक युवक अपने घर से चाइनीस मांझा बेच रहा है। सूचना के पुख्ता होने पर पुलिस ने मकान पर दबिश देकर 29 गेडी चाइनीस मांझा बरामद किया है। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैगौरतलब है कि शुक्रवार को ही देशनोक से बीकानेर आते समय चाइनीज मांझा की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है तथा अवैध चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com