बीकानेर। गंगाशहर इलाके में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर रामा नागौरी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में परेड निकाली। पुलिस ने आरोपियों को मुख्य मार्गों से घुमाते हुए कानून तोड़ने वालों को सख्त संदेश दिया कि अपराधियों के लिए अब कोई ढील नहीं होगी।जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर रामा नागौरी अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और चारों आरोपियों को दबोच लिया। समय रहते कार्रवाई कर संभावित हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया।कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों की इलाके में परेड निकाली, जिससे हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टर्स में संदेश जाए कि अपराध करने वालों पर सख्ती तय है।पुलिस के अनुसार दो अन्य हिस्ट्रीशीटर अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के सख्त निर्देशों पर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी परमेश्वर सुथार की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।