Share on WhatsApp

बीकानेर: युवा उड़ान का लोकार्पण, युवाओं को लक्ष्य और आत्मविश्वास का संदेश

बीकानेर: युवा उड़ान का लोकार्पण, युवाओं को लक्ष्य और आत्मविश्वास का संदेश

बीकानेर। माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर एवं बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी की पुस्तक ‘युवा उड़ान’ का भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीकाजी ग्रुप के चेयरमैन दीपक अग्रवाल ने कहा कि युवा दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. डॉ. उमाकांत गुप्त ने कहा कि यह पुस्तक युवाओं को आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने और सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। माहेश्वरी सभा अध्यक्ष सुनील सारड़ा ने इसे युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने वाली उपयोगी कृति बताया।लेखक प्रो. डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, व्यक्तित्व विकास और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा, उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com