Share on WhatsApp

बीकानेर: वार्ड 73 में भाजपा ने झोंकी ताकत, दीपक पारीक के समर्थन में घर-घर पहुंचे वरिष्ठ नेता

बीकानेर: वार्ड 73 में भाजपा ने झोंकी ताकत, दीपक पारीक के समर्थन में घर-घर पहुंचे वरिष्ठ नेता

1बीकानेर। नगर निगम चुनाव के प्रचार अभियान के तहत वार्ड संख्या 73 में रविवार को भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार तथा श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर पारीक ने क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

नेताओं ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए भाजपा को समर्थन देना जरूरी है।प्रचार अभियान के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने नेताओं और प्रत्याशी का स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में समर्थक अभियान से जुड़े रहे।भाजपा पदाधिकारियों ने दावा किया कि वार्ड में पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है। अभियान के अंत में कार्यकर्ताओं ने वार्ड 73 में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। जनसंपर्क कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com