बीकानेर:भीषण सड़क हादसा,तीन युवकों की दर्दनाक मौत
लूणकरणसर थाना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है । फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में घायल ईंट भट्ठे में मजदूरी करते हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि 264 आरडी के पास हुआ। जहां ट्रैक्टर व मोटर साइकिल की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों युवक ईंट-भट्टे पर काम करते थे। अमावस्या की छुट्टी होने के कारण ये तीनों बाइक पर खरीदारी के लिए लूणकरनसर आये हुए थे। वापसी के दौरान हरियासर के निकट 264 आरडी पर यह हादसा हुआ। मृतकों में दो पीलीबंगा व एक लूणकरनसर निवासी बताया जा रहा है।