Share on WhatsApp

बीकानेर: भीषण सड़क हादसा,  कार -ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत, छः की मौत

बीकानेर: भीषण सड़क हादसा, कार -ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत, छः की मौत

बीकानेर । जिले के डूंगरगढ़ में कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।इस भीषण सड़क हादसे में छः लोगों की मौत हो गई है।श्रीडूंगरगढ़ के हेमासर फांटे के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में छ लोगों के मौत की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार कार और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा मौके के लिए रवाना हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को उपजिला अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ लाया जा रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।हादसे में गंभीर घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com