Share on WhatsApp

बीकानेर: पारिवारिक झगड़े के दौरान चली गोली, पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल

बीकानेर: पारिवारिक झगड़े के दौरान चली गोली, पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल

बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र के केड़ली गांव में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में बाबूलाल जाट गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पेट में लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद परिजन घायल बाबूलाल को तत्काल नोखा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात परिवार के कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग की नौबत आ गई। इसी दौरान चली गोली बाबूलाल जाट को जा लगी।घटना की सूचना मिलते ही नोखा सीओ जरनैल सिंह एवं नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com