Share on WhatsApp

बीकानेर: कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर फायरिंग, इलाके में दहशत

बीकानेर: कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर फायरिंग, इलाके में दहशत

बीकानेर। जिले के महाजन क्षेत्र में करोड़ों रुपये मूल्य की कृषि भूमि पर कब्जे के विवाद को लेकर शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया। महाजन के पास शेरपुरा रेलवे अंडरब्रिज के निकट हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आरोप है कि हरियाणा नंबर की कार में आए कुछ लोगों ने किसानों पर गोलियां चला दीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवादित कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसी दौरान फायरिंग हुई, जिसमें तीन-चार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।घटनास्थल से पुलिस को छह कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं महाजन हल्का पटवारी आसाराम गोयल की कार भी घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस थाने से एसआई राजेंद्र सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करोड़ों रुपये की कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com