Share on WhatsApp

बीकानेर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोलायत मे बोले सत्ता में आए तो एक देश-एक चुनाव पर होगा जोर

बीकानेर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोलायत मे बोले सत्ता में आए तो एक देश-एक चुनाव पर होगा जोर

बीकानेर । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बीकानेर के कोलायत में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और उनके विरोधी स्वभाव पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने बीकानेर में कांग्रेस पर करारा हमला बोला। रक्षामंत्री आगामी लोकसभा चुनाव में बीकानेर में लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल के लिए वोट की अपील की। इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज पर हमला करते हुए कहा कि एक वो समय था जब देश को विदेशों से हथियार खरीदने पड़ते थे। वहीं, आज एक नया भारत आपके सामने है। अब भारत खुद हथियार बना रहा है। कोलायत में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नये भारत के साथ-साथ राजस्थान की पहचान भी बदल गई है। अब घड़े पर घड़ा रखकर जाती महिला से राजस्थान की पहचान नहीं होगी। अब हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं। ये आधुनिक और समर्थ भारत है, जिसे दुनिया देख रही है।अब देश में एक ही चुनाव होने चाहिए रक्षामंत्री ने इस दौरान देश में एक चुनाव की बात भी उठाई। उन्होंने कहा कि देश में अब देश में एक ही चुनाव होने चाहिए। इससे देश के धन और संसाधनों की बचत होगी। कांग्रेस की तो आदत है हर बात का विरोध करने की। मजाक उड़ाने की। प्रधानमंत्री ने पहल की है कि एक देश में एक चुनाव हों। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई। ये कमेटी अपनी रिपोर्ट वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप चुकी है। कांग्रेस तो विरोध करती है और करती रहेगी। कांग्रेस तो राम मंदिर को लेकर भी मजाक बनाती थी। कहती थी कि ‘मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे’ अब क्या… अब तो हमने राम मंदिर भी बना दिया है।

 

*दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत*

जनसभा के बाद रक्षामंत्री ने जयपुर में प्रेसवार्ता भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। अब अन्य देश भी मानने लगे हैं कि भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश का भविष्य उज्ज्वल है। प्रधानमंत्री मोदी दूर तक सोचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *