बीकानेर। शहर में अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर एफर्ट फाउंडेशन क्लासेज को सीज कर दिया गया।यह कार्रवाई नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी रेवंत सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान सीआई प्रदीप सिंह चारण एवं कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संस्थान में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, जहां आवश्यक सुरक्षा मानकों की कमी पाए जाने पर सीजिंग की कार्रवाई की गई।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों और आमजन की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और भवन संचालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन ने सभी संस्थानों को निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक फायर सेफ्टी उपकरण व व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।