Share on WhatsApp

बीकानेर: नई मेडिसन विंग शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

बीकानेर: नई मेडिसन विंग शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

बीकानेर में पीबीएम अस्पताल की नई मेडिसन विंग को शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द उद्घाटन कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह अत्याधुनिक बिल्डिंग राजनीतिक दबाव के कारण शुरू नहीं की जा रही है, जिससे आम जनता की सुविधाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है।पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि इस मेडिसन विंग का निर्माण कांग्रेस शासनकाल में एमओयू के तहत शुरू हुआ था और अब भवन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद भाजपा के कुछ नेताओं के दबाव में उद्घाटन टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस विंग को तत्काल शुरू किया जाना चाहिए ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि प्रशासन और सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेता नितिन वत्सस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान, आनंद सिंह सोढ़ा, जावेद पड़िहार, मैक्स नायक, राहुल जादूसंगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com