Share on WhatsApp

बीकानेर: डोटासरा और जूली के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन,स्वास्थ्य सेवाओं और धार्मिक स्थलों पर की गई कार्रवाई  का जताया विरोध

बीकानेर: डोटासरा और जूली के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन,स्वास्थ्य सेवाओं और धार्मिक स्थलों पर की गई कार्रवाई का जताया विरोध

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं, प्रसूताओं की मौत के मामलों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में मस्जिदों और दरगाहों पर की जा रही कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारी मैदान में आयोजित सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकराम जूली सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए।सभा को संबोधित करते हुए टीकाराम जूली ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और जल समझौतों के मुद्दे उठाते हुए कहा कि जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार समाधान देने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार देने के वादे पूरे नहीं हुए और शिक्षा व्यवस्था भी लगातार सवालों के घेरे में है। जूली ने कहा कि यदि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाती है तो कांग्रेस आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने संबोधन में राज्य सरकार को “जनविरोधी” बताते हुए पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अव्यवस्थाओं, नकली दवाइयों और उपचार संबंधी शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। डोटासरा ने सीमावर्ती इलाकों में धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाई को भी मुद्दा बनाते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।सभा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों को नकली खाद-बीज की आपूर्ति और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर भी सरकार की आलोचना की। वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। प्रदर्शन में विधायक सुशीला डूडी, विधायक शिमला नायक, पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविंद राम मेघवाल,शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशना राम सिहाग पूर्व पार्षद गजानंद शर्मा ,प्रेम रतन जोशी पट्टू जोशी, रामनाथ आचार्य, अजय हल्दुनिया, सत्येन्द्र राठी, आनंद सिंह सोढा पार्षद, मूल चंद गूजर, पप्पू गूजर सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों, पार्षदों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभा के अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा अन्य उठाए गए मुद्दों पर सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com