बीकानेर। नगर निगम चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बीजेएस रामपुरिया कॉलेज मतदान केंद्र पर मंगलवार को अचानक तनावपूर्ण स्थिति बन गई। यहां दो गुटों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के समर्थकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के कारण स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।पुलिस अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी और स्थिति को नियंत्रण में लिया।