बीकानेर: प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में भाजयुमो ने सीएम का पुतला फूंका
बीकानेर। बढ़ते महिला अपराध के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा शहर और देहात द्वारा स्थानीय कोटगेट पर सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर मोर्चा शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने कहा कि कांग्रेस के पिछले चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में महिला के प्रति अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा और आज प्रदेश अपराध के मामले देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। । यह प्रदेश की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।व्यास ने कहा जैसलमेर में नाबालिग के साथ दबंगों द्वारा जबरन विवाह करना, बाड़मेर के सिवाना की घटना, तीन दिन पूर्व बीकानेर जिले के खाजूवाला में एक दलित छात्रा के साथ रेप किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई, जिसमें दो पुलिसकर्मियों का नाम भी सामने आया। इन घटनाओं से पता चलता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं सामने आई है जिसमें रक्षक ही भक्षक बनते नजर आ रहे है। इस प्रकार की घटनाओं से आमजन में रोष व भय का माहौल बना है, जिसके विरोध में आज युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया।
बाइट वेद व्यास, भाजयुमो,शहर, जिलाध्यक्ष। इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम बिश्रोई किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम चौधरी अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सोहनलाल पार्षद सुधा आचार्य जितेंद्र सिंह भाटी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा विमला उपाध्याय, झमकू देवी भारती अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष नर्सिंग सेवक गंगाशहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत, रानी बाजार मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग,पुराना शहर कमल आचार्य, उपाध्यक्ष हेमंत कच्छवा जिला मंत्री गजेंद्र सिंह भाटी,पॉलसन सुथार,धीरज पंडित, रामदेव भादू, मनोज भाटी धीरज पंडित, गोविंद सारस्वत ,नथमल लिम्बा,अर्जुन पंवार,मुकेश सारस्वत, भव्य दत्त भाटी, गोपाल चौधरी, हिमांशु गुप्ता, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मदन सियाग, हुलास भाटी, शिव सिंवर पवन सुथार, शुभम शर्मा, लाखारा गुरु, शिव बच्छ, सुरेंद्र गहलोत, जयदयाल गोदारा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी, पंकज पिपलवा, रोहित खडग़वात, सुनील रामावत, भगवती स्वामी, देव शर्मा,राजू माली सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता शामिल थे।