Share on WhatsApp

बीकानेर: भाजपा बीछवाल मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित

बीकानेर । भाजपा बीछवाल मंडल कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष व बीछवाल सरपंच तोलाराम कूकना ने की । पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं को कायकर्ता को अवगत कराया और कार्यकर्ताओं का मजबूती से भाजपा की सरकार बनाने के लिए आहावान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने सगठन के कार्यों की समीक्षा की व आगामी दिनों में संगठन में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ता बताया। जिला महामंत्री कुभाराम ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताते हुए कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को लोगों तक प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री लक्ष्मण राम गुरीया ने किया। पूर्व जिला महामंत्री सवाई सिंह तंवर ने अपने विचार रखे पूर्व मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़, सरपंच हुसंगसर शिवलाल भोभरिया,मंडल महामंत्री गजे सिंह खारा, मंडल महामंत्री अमर चंद पडिहार, मंडल मंत्री क्षवण शर्मा, मंडल मंत्री सुमेर सिंह भाटी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चुनीलाल सियाग, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश माकड, मलकीत , रामरख कूकना, ओंकार गिरी, मुनीराम मेहला, शरवन कुमार तिवारी, दुर्जन सिंह, दिलीप कुमार बिश्नोई, किशन सिंह पंवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *