Share on WhatsApp

बीकानेर: एयर स्ट्राइक का अलर्ट, गैस टैंकर में लगी आग, इंडेन बाटलिंग प्लांट में मचा हड़कंप

बीकानेर: एयर स्ट्राइक का अलर्ट, गैस टैंकर में लगी आग, इंडेन बाटलिंग प्लांट में मचा हड़कंप

बीकानेर। बीछवाल स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इंडेन बॉटलिंग प्लांट में शनिवार को एयर स्ट्राइक के अलर्ट और गैस टैंकर में आग लगने की सूचना से अचानक हड़कंप मच गया। सायरन बजते ही प्लांट में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सभी को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर निकाला गया। हालांकि बाद में यह पूरा घटनाक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा निकला।जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशन में आयोजित इस मॉक ड्रिल में आगजनी और औद्योगिक दुर्घटना जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया। काल्पनिक एयर स्ट्राइक के बाद गैस टैंकरों में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर सेफ्टी टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आधुनिक उपकरणों की मदद से आग बुझाने का अभ्यास किया।एडीएम सिटी रमेश देव ने बताया कि ड्रिल के दौरान घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। नगर निगम, चिकित्सा विभाग, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस, एनसीसी, स्काउट-गाइड और होमगार्ड की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य किया। मौके पर प्राथमिक उपचार भी दिया गया।

मॉक ड्रिल में नगर निगम की चार फायर ब्रिगेड और चिकित्सा विभाग की दो एंबुलेंस तैनात रहीं। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता को परखने के बाद अंत में ऑल क्लियर सायरन बजाकर अभ्यास समाप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com