Share on WhatsApp

बीकानेर: देर रात दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बीकानेर: देर रात दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बीकानेर: शहर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गली नंबर 10 में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बांद्रा बांस निवासी सोनू भाटी के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • babynextbuy.com
  • psychoself.pl
  • nepsewizard.com
  • lspro.petrolab.co.id
  • rodamais.com
  • stelloxnigeria.com
  • 2reha.ir
  • www.stage.riconets.com
  • 2024.spikudden.com
  • doktervito.com
  • rhememedia.com.ng
  • www.allnepal.com